Maiya Samman Yojana 16th Installment Date: झारखंड राज्य की लाखों महिलाओं को लंबे इंतज़ार के बाद एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। झारखंड सरकार जल्द ही Maiya Samman Yojana की 16वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस बार महिलाओं के बैंक खाते में ₹2,500 से लेकर ₹5,000 तक की राशि भेजी जाएगी। आइए जानते हैं कब मिलेगी किस्त, कौन-कौन लाभार्थी हैं, और कैसे चेक करें स्टेटस।
Maiya Samman Yojana 16th Installment Date
Maiya Samman Yojana 16 Kist Kab Aaegi नवम्बर का महीना खत्म होते ही अब सभी लाभार्थी महिलाओं की नजरें दिसम्बर पर टिकी हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में 16वीं किस्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। मतलब यह कि दिसम्बर के दूसरे सप्ताह तक महिलाओं को ₹2,500 की राशि मिलने की पूरी संभावना है। सरकार ने इस बार भी DBT सिस्टम के जरिए सीधे बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करने की तैयारी पूरी कर ली है। जिन महिलाओं को पिछली बार भुगतान में दिक्कत आई थी, उन्हें इस बार पेंडिंग राशि के साथ डबल पेमेंट मिलेगा।
मईया सम्मान योजना क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक प्रमुख महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। यह योजना खास तौर पर उन महिलाओं के लिए है जो झारखंड की स्थायी निवासी हैं और सरकार द्वारा तय पात्रता शर्तें पूरी करती हैं।
किन महिलाओं को मिलेंगे ₹5,000
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, 16वीं किस्त में कुछ महिलाओं को ₹5,000 एक साथ मिलेंगे। यह लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जिन्हें पिछली (15वीं) किस्त का पैसा नहीं मिल सका था। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी भी पात्र महिला को इस योजना से वंचित न रखा जाए। वहीं, जिन महिलाओं को नियमित भुगतान मिल रहा है, उनके खाते में इस बार भी ₹2,500 की राशि भेजी जाएगी।
मईया सम्मान योजना किसे मिलेगा कितना पैसा?
इस बार लाभार्थियों को दो श्रेणियों में बांटा गया है:-
पहली श्रेणी – जिन महिलाओं के खाते DBT और आधार से लिंक हैं, और पिछली किस्त समय पर मिली थी, उन्हें ₹2,500 मिलेंगे।
दूसरी श्रेणी – जिन महिलाओं को पिछली किस्त नहीं मिली या सत्यापन में देरी हुई, उन्हें इस बार ₹5,000 (दो किस्तें) एक साथ मिलेंगी।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
maiya samman yojana November Ka Paisa Kab Milega यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं:-
महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
महिला के नाम से बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्रिय होना जरूरी है।
परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana 16th Installment Status कैसे चेक करें?
यदि आप यह जानना चाहती हैं कि आपकी किस्त आई या नहीं, तो इसका स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। इसके लिए इन स्टेप्स का पालन करें:-
सबसे पहले Maiya Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाएं।
“Installment Status” या “Payment Status Check” विकल्प पर क्लिक करें।
अपना आवेदन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
अब आपको अपने भुगतान की स्थिति दिख जाएगी- “Success, Pending या On Hold”
यदि आपका स्टेटस “Pending” दिखा रहा है, तो नजदीकी बैंक शाखा या ग्राम पंचायत कार्यालय से संपर्क करें।
आधार-DBT लिंकिंग क्यों जरूरी है?
पिछली किस्त में जिन महिलाओं के खाते आधार या DBT से लिंक नहीं थे, उनके पैसे अटक गए थे। इसलिए सरकार ने इस बार साफ कहा है कि सभी लाभार्थी जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवा लें। इससे भुगतान प्रक्रिया तेज़ और पारदर्शी होगी।



